Poonam Yadav Gold Medalist

Poonam Yadav

आज हम बात करने जा रहे है भारत की उस महिला के बारे में जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल दिलाकर ना केवल भारत का मान बढ़ाया है बल्कि हमारे Yadav Community में चार चाँद लगा दिया है |

पूनम यादव एक वेटलिफ्टर है जिन्होंने 21वे राष्ट्रमंडल खेल में महिला वेटलिफ्टिंग के 69 किलोग्राम वर्ग में कुल 222 किलोग्राम (snatch में 100 किलोग्राम और clean and jerk में 122 किलोग्राम) का भार उठाकर भारत को पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया |
पूनम यादव एक किसान की बेटी है जिनका जन्म वाराणसी के दादूपुर गाँव में हुवा | इनके पिता का नाम श्री Kailash Yadav तथा माता का नाम श्रीमती Urmila Yadav है |
पूनम यादव को Funds की काफी समस्या हुई मगर उन्होंने इसका असर अपने खेल पर नही पड़ने दिया और अपने मेहनत के दम पर अपने सपने को सच किया और भारत को वेटलिफ्टिंग में पाँचवा गोल्ड मेडल दिलाया |
पूनम यादव की आर्थिक हालत इतनी खराब थी जब उन्होंने 2014 Commonwealth Games में पहली बार पदक जी था तब उनके पास मिठाई बाटने तक के पैसे नही थे पर उन्होंने इस आर्थिक स्थिति का असर का अपने खेल पर नही पड़ने दिया | पूनम यादव अपने घर का सारा काम खुद ही करती थी जैसे – खेती करना , भैसों की देख रेख करना इत्यादी |
पूनम यादव ने घर के काम काज के साथ वेटलिफ्टिंग का अभ्यास करना भी जारी रखा | कई बार उन्हें बासी रोटी से भी काम चलाना पड़ता था मगर कहते है ना की सितारे अन्धेरे में ही चमकते है ,शायद ये वही था |
इतना सारे संघर्ष को झेलते हुवे इस उचाई पर पहुचना एक गौरव की बात है | उन्होंने अपने मेहनत से ये साबित कर दिया है की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो अगर इन्सान एक बार अपने लक्ष्य को सोच ले और तन मन से उसमे लग जाए तो उसे सफलता जरुर मिलेगी |
Poonam Yadav हमारे देश और हमारे Community के बेटियों के लिए प्रेरणा की एक स्रोत है हमें उन पर गर्व है |

आप लोगो को पूनम यादव के बारे में ये जानकारी कैसी लगी | कृपया Comment के माध्यम से जरुर बताये ! धन्यवाद ||

3 thoughts on “Poonam Yadav

  1. पूनम यादव का संघर्ष ना सिर्फ यादव समाज के लिए बल्कि वह सम्पूर्ण राष्ट् के लिए मिसाल बन कर उभरी हैं ।
    सही कहा गया है कि यदि लगन सच्ची हो तो कोई परेशानी राह नहीं रोक सकती ।
    हमें आप पर गर्व है पूनम ।

  2. पूनम का संघर्ष और जीत लोगों के लिए
    एक मिशाल है।

  3. इतनी विकट परिस्थितीयों में ये मुक़ाम हासिल करने के लिए पूनम को ,उस के माता पिता को बहुत बहुत बधाई …पूरे राष्ट्र्र के साथ साथ पूरी यादव जाति को आप पर गर्व है ।

Leave a Reply to वन्दना यादव Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: